राजनीतिक संस्कृति के प्रमुख आयाम अथवा लाभकारी तत्व

 राजनीतिक संस्कृति के आयाम

सिडनी वर्बा ने राजनीतिक संस्कृति के क्षितिज अथवा आयामों की चर्चा की है। उनका मत है कि राजनीतिक संस्कृति के अधिक सामान्य आयाम या क्षेत्र को लेने से एक तो किसी राजनीतिक व्यवस्था के आधारभूत पहलुओं का समुचित स्पष्टीकरण हो पता है और दूसरे हम राजनीति के उन पहलुओं के बारे में जान जाते हैं जिनके विषय में किसी भी राजनीतिक व्यवस्था के लोगों से उनके अपने अनुस्थापन अर्थात विश्वास, मूल्य आदि अपेक्षित है। सिडनी वर्बा ने राजनीतिक संस्कृति के निम्नलिखित आयाम बताइए हैं—

राजनीतिक संस्कृति के प्रमुख आयाम अथवा लाभकारी तत्व

(1) राजनीतिक एकरूपता

सामान्यतः प्रत्येक राष्ट्र की एक अलग पहचान होती हैं। उसका एक अपना व्यक्तित्व होता है। राष्ट्रीय जीवन में उसकी अलग पहचान अथवा अलग व्यक्तित्व होने से सामाजिक व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन में सहायता मिलती है। उसी के अनुरूप विकास की दिशा निर्धारित की जा सकती है और उसे गति दी जा सकती हैं। प्रत्येक नागरिक द्वारा इस राष्ट्रीय एकरूपता के साथ एक जाकर हो जाने से राजनीतिक संस्कृति में निखार उत्पन्न हो जाता है।

(2) अन्य नागरिकों के साथ एकरूपता

राजनीतिक संस्कृति का एक अन्य महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि व्यक्तियों का अपने अन्य नागरिक साथियों के साथ तादात्म्य कैसा है? जिस समाज में व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ राजनीतिक सांस्कृतिक रूप से एक जाकर हो जाते हैं वहां राजनीतिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है और उसमें पर्याप्त गतिशीलता बनी रहती है।

(3) शासन निर्गतों के बारे में आस्थाएँ 

राजनीतिक संस्कृति के प्रथम दो आयामों को सुदृढ़ता उपलब्ध कराने में इस बात का बहुत महत्व होता है कि जनता सरकार द्वारा किए जाने कोई भी सरकार हर समय सभी नागरिकों की पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर सकती है, लेकिन यदि बहुमत लोगों की मांगों को ठीक से समाधान किया जाए, तो राजनीतिक संस्कृति में विभाजन पैदा करने वाली शक्तियों को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिलता है।

(4) निर्णय की प्रक्रिया में भूमिका

राजनीतिक संस्कृति के विभिन्न आयामों में से एक महत्वपूर्ण आयाम यह भी है कि किसी समाज में वहां के व्यक्तियों की शान की निर्णय प्रक्रिया में क्या भूमिका है? क्या वे उदासीन है? या वे प्रभावशाली और सशक्त हैं? यदि जनसाधारण राजनीतिक व्यवस्था द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को प्रभावित करता है, तो वह राजनीतिक व्यवस्था ऐसे निर्णय लेगी जिसे जनसाधारण को अधिक लाभ पहुंचे।

Post a Comment

और नया पुराने