ग्रामीण समुदाय से आप क्या समझते हैं? 10 प्रमुख विशेषताएं

ग्रामीण समुदाय

ग्रामीण समुदाय से आप क्या समझते हैं? हम सब किसी-न-किसी समुदाय के सदस्य हैं। समुदाय निश्चित भू-भाग पर रहने वाले व्यक्तियों का एक समूह है, जिनमें ‘हम’ की भावना पाई जाती है। ग्रीन के अनुसार, “सामुदायिक संकीर्ण प्रादेशिक घरों में रहने वाले उन व्यक्तियों का समूह है जो जीवन के सामान्य ढंग को अपनाते हैं। एक सामुदायिक एक स्थानीय क्षेत्रीय समुदाय है।” गांव तथा नगर समुदाय के ही उदाहरण है। समुदायों में हमारा सामान्य जीवन व्यतीत होता है। 

ग्रामीण समुदाय की अवधारणा

सभ्यता के प्रारंभ में कुछ लोग एक निश्चित भू-भाग पर स्थाई रूप से प्राकृतिक वातावरण में रहने लगे। इस भू-भाग को ग्रामीण समुदाय के नाम से पुकारा जाने लगा। वास्तव में गांव और नगर की कोई सार्वभौमिक परिभाषा नहीं है।

ग्रामीण समुदाय की प्रमुख रूप विशेषताएं 

(1) कृषि व्यवसाय 

ग्रामीण समुदाय के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती है, इसलिए वे प्राकृतिक संसाधनों के प्रति उत्साही हैं और अपने गांव के साथ गहरा जुड़ाव रखते हैं। वे अक्सर अपने गांव को छोड़कर अन्य स्थानों में नहीं जाना पसंद करते हैं। ग्रामीण समुदाय में प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है और गतिशीलता की कमी देखी जाती है।

(2) प्राथमिक समूह का महत्व 

ग्रामीण समुदाय में परिवार का महत्व अधिक होता है। परिवारिकता ग्रामीण समुदाय की एक प्रमुख विशेषता है। सामाजिक नियंत्रण का एकमात्र साधन परिवार ही है। परिवार के मुखिया का नियंत्रण सभी पर होता है। परिवार की परंपराओं का ध्यान रखकर प्रत्येक कार्य किया जाता है। व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर पारिवारिक हितों का ध्यान रखा जाता है।

(3) समान संस्कृति 

ग्रामीण समुदाय के व्यक्ति एक दूसरे को जानते हैं। उन सब का रहन-सहन, खान-पान, उठने-बैठने आदि तक का तरीका लगभग एक सा ही होता है। इसलिए उनकी प्रकृति से निकटता बनी रहती है। प्रकृति से प्रत्यक्ष संबंध ग्रामीण समुदाय की एक प्रमुख विशेषता है। ग्रामवासी कृषि के लिए भी प्रकृति पर ही निर्भर अथवा आश्रित होते हैं।

(4) जाति व्यवस्था की प्रधानता

ग्रामीण समुदाय पर बाह्य संस्कृति का प्रभाव नहीं पड़ता है। ग्रामीण समुदाय में गतिशीलता भी कम पाई जाती है, अतएव जाति की सभी विशेषताएं ग्रामीण समुदायों में पाई जाती है। ग्रामीण समुदायों का संगठन जाती पर निर्भर है। जाति पंचायत का ही वहां पर महत्व है।

(5) कम जनसंख्या

ग्रामीण समुदाय में केवल कुछ सीमित परिवार के ही सदस्य निवास करते हैं और कृषि ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। अन्य कोई उद्योग धंधे ना होने के कारण बाहर का कोई व्यक्ति वहां जाकर काम ही निवास करता है। अतएव ग्रामीण समुदाय में जनसंख्या कम होती है

(6) प्राचीन विश्वासों की मान्यता 

ग्रामीण समुदाय में भारत की प्राचीनतम संस्कृति के दर्शन होते हैं। जादू-टोना, जंतर-मंतर, भूत-प्रेत, पूजा आदि का प्रचलन आज भी ग्रामीण समुदाय में देखने को मिलता है। ग्रामीण समुदाय में शारीरिक रोगों को भी आध्यात्मिक अर्थों में देखा जाता है, और इस कारण से उनका उपचार लंबे समय तक अनदेखा रहता है। यहाँ यह मान्यता है कि रोग हमारे पिछले जन्मों में किए गए पापों के कारण होता है।

(7) विवाह की पवित्रता

ग्रामीण समुदाय में विवाह को एक धार्मिक संस्कार माना जाता है और पति-पत्नी के संबंधों को पूर्व जन्म का संस्कार माना जाता है। इसलिए एक विवाह ही परिवारों को महत्व दिया जाता है और स्त्री अपने पति को देवता मानती है। ग्रामीण समुदाय में विवाह विच्छेद नहीं होते अथवा बहुत ही काम होते हैं।

(8) जजमानी प्रथा होना

ग्रामीण समुदाय में भूमिपति कृषक या जमीदार खेती करते हैं और भूमिहीन लोग उन जमीदारों की कृषि कार्य में सहायता करते हैं इसके बदले भूमि पति उनका समय-समय पर अनाज तथा अन्य आवश्यक वस्तु प्रदान करता है। उनके बच्चों के विवाह और अन्य उत्सवों में जजमान अपने परिवार की सहायता करता है। उन्हें कृषक जजमान कहा जाता है और उनके सहायक लोहार, बढ़ी, दर्जी, धोबी, नई आदि को कमीन या पार्जन कहा जाता है। इस प्रथा को जजमानी प्रथा कहा जाता है।

(9) संयुक्त परिवार की व्यवस्था

ग्रामीण समुदायों में कृषि का भी महत्व है। कृषि एक ऐसा कार्य है जिसमें अधिक से अधिक व्यक्तियों की आवश्यकता पड़ती है, अतएव ग्रामीण समुदाय में संयुक्त परिवार व्यवस्था पाई जाती है। ग्रामीण समुदाय में आत्मीयता पाई जाती है इसलिए, ग्रामीण समुदायों में सामूहिक परिवार व्यवस्था अधिक प्रचलित है। इन सामूहिक परिवारों में हो रहे विघटन का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि व्यवसाय के कारण ही बहुत कम होता है।

(10) सरल जीवन की विशेषता 

ग्रामीण समुदाय की व्यक्तियों के जीवन में बनावट नहीं होती। उनके अंदर वह बाहर से व्यवहार समान ही होता है। साधारणतया सरल एवं निष्कपट जीवन उनकी मुख्य विशेषताएं हैं। उनका जीवन साधारणतः सरल और निष्कपट होता है। गांवों में नगरों की तुलना में, उन्हें प्रेम और सहयोग की भावना अधिक मिलती है।

Post a Comment

और नया पुराने