स्टाफ अभिकरण का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं तथा प्रकार

स्टाफ अभिकरण (staff agency)

स्टाफ अभिकरण का अर्थ;  प्रशासन शासन के संदर्भ में स्टाफ का अर्थ उन गतिविधियों या क्रियाओं से है जो कुल कार्यपालिका को अपने कर्तव्यों का पालन करने में सहायता प्रदान करती है। अन्य शब्दों में प्रशासन के सूत्र अभिकरणों द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों में जिसे अभिकरण द्वारा आवश्यक सलाह या परामर्श दिया जाता है, वह स्टाफ अभिकरण कहलाता है। इस प्रकार स्टाफ अभिकरण का कार्य परामर्श और सहायता प्रदान करना होता है। जिस प्रकार एक वृद्ध व्यक्ति छड़ी का सहारा लेकर चलता है, इस प्रकार संगठन या प्रशासन में सूत्र अभिकरण स्टाफ अभिकरणों का सहारा लेकर संगठन को चलते हैं।

विलोबी के अनुसार, “स्टाफ अभिकरण का कार्य गृह प्रबंधन संबंधी अथवा प्रबंधन संबंधी सेवाएं संपन्न करना है, जिस की मुख्य उद्देश्य की पूर्ति हो सके। स्टाफ अभिकरण प्रशासन की पदसोपान से पृथक रहते हैं।” 

स्टाफ अभिकरण की परिभाषा

staff abhikaran ki paribhasha  ; कुछ विद्वानों ने कुछ मुख्य परिभाषाएं परिभाषित की हैं जो कुछ इस प्रकार है —

(1) हेयर फेयांल के अनुसार, “यह एक सत्ता है, यहां प्रबंध के विचार का एक प्रकार से विस्तार है ताकि अपने कर्तव्यों के पूर्ति में उसे सहायता मिल सके।”

(2) एल० डी० ह्वाइट के अनुसार, “उच्च श्रेणी के अधिकारियों को परामर्श देने वाला एक अभिकरण होता है, जिसकी कोई क्रियात्मक जिम्मेदारी नहीं होती है।” 

(3) मूनें के अनुसार, “स्टाफ अभिकरण कार्यपालिका के ही व्यक्तित्व का विकास है, अधिक आंखें, अधिक कान, अधिक हाथ जो उसकी योजना के निर्माण और उसके क्रियान्वयन में उसे सहयोग दे सकें।”

(4) आंलिवर शेल्डन के अनुसार, “‘स्टाफ संगठन’ को ‘विचार’ के लिए जानबूझकर बनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार जैसे कि सूत्र संगठन क्रियान्वयन के लिए होता है।”

स्टाफ अभिकरण की विशेषताएं

(1) स्टाफ अभिकरण मुख्य कार्याधिकारी को विभिन्न कार्यों में सहायता प्रदान करता है।

(2) स्टाफ अभिकरण के कोई क्रियात्मक उत्तरदायित्व नहीं होते हैं।

(3) मुख्य कार्यकारी स्टाफ की मंत्रणा या परामर्श को मानने के लिए बाध्य नहीं है।

(4) स्टाफ सदैव पृष्ठभूमि में रहता है

(5) स्टाफ अभिकरण मुख्य कार्यपालिका के लिए आवश्यक योजना बनाने, खोज करने व परामर्श आदि देने का कार्य करता है।

(6) स्टाफ अभिकरण का कार्य गृह प्रबंधन संबंधी अथवा प्रबंधन संबंधी सेवाएं संपन्न करना है।

(7) स्टाफ अभिकरण मुख्य कार्यपालिका के कार्यभार को हल्का करता है।

स्टाफ अभिकरण के प्रकार

स्टाफ के संबंध में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं, कुछ विद्वानों द्वारा कहना है की स्टाफ इकाइयां केवल परामर्श दात्री हैं। कुछ विद्वानों के मत अनुसार यह अभिकरण इकाईयां सेवा करने का कार्य करती हैं। परंतु आदेश नहीं देती। इस प्रकार सभी भ्रमों को दूर करने का सरल उपाय स्टाफ के विभिन्न रूपों को समझ लेना है। स्टाफ को तीन प्रमुख वर्गों में विभाजित किया जाता है जो कुछ इस प्रकार है— 

(1) सामान्य स्टाफ (General Staff)

सामान्य स्टाफ उस कर्मचारी वर्ग को कहते हैं जो मुख्य कार्यपालिका के लिए योजना बनाता है, उसको परामर्श देता है तथा मुख्य कार्यपालिका को आसान बनाता है। उसका समय बचता है और आना आवश्यक बातों से उसको दूर रखता है ताकि वह अन्य महत्वपूर्ण बातों अथवा समस्याओं को हल करने में अपना समय लगा सके। किंतु यह सब कुछ होते हुए भी सामान्य स्टाफ के विषय में हमें एक विशेष बात यह ध्यान में रखनी है कि, “सामान्य स्टाफ को आदेश देने की सत्ता प्राप्त नहीं है।” प्रत्येक देश में इस प्रकार का सामान्य स्टाफ मुख्य कार्यपालिका को सहायता देने तथा परामर्श देने के लिए होता है। भारतवर्ष में मंत्री परिषद, सचिवालय, वित्त मंत्रालय, योजना आयोग, गृह मंत्रालय आदि सभी संगठन सामान्य स्टाफ ही है। इसी प्रकार ग्रेट ब्रिटेन में मंत्री परिषद्, सचिवालय तथा ब्रिटिश राजकोष आदि सामान्य स्टाफ अभिकरण का कार्य करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति की सहायता के लिए व्हाइट हाउस कार्यालय तथा बजट विभाग सामान्य स्टाफ के रूप में कार्य करते हैं।

(2) सहायक स्टाफ (Auxiliary Staff)

प्रशासन का कार्य सुचारू रूप से चलने के लिए विभिन्न विभागों की आवश्यकता पड़ती है। उनके पृथक पृथक विभागीय अधिकारी नियुक्त होते हैं, पांडू केवल भागों की रचना मात्र से ही कार्य पूरा नहीं होते हैं। विभागों को अनेक ऐसे कार्य करने पड़ते हैं, जो उनके उद्देश्य को पूरा करने में सहायक होते हैं। उनको अपना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की पूर्ति के लिए भार्ती करनी पड़ती है। उद्देश्य पूर्ति के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी जाती है। इस प्रकार से यह कार्य विभाग का प्रबंध करने के लिए किए जाते हैं।

प्रत्येक विभाग को अधिकार है कि अपने निजी अभिकरण द्वारा वह कर्मचारियों की भर्ती कर सकता है तथा सामग्री खरीद सकता है। इस प्रकार यह हो कहा जा सकता है कि सहायक अभिकरण एक सर्वमान्य क्रिया को संपन्न करते हैं जो की सूत्र अभिकरण को इस योग्य बनाती है कि वह अपने को कार्यकारी संगठन के रूप में कायम कर रख सके।

(3) प्राविधिक स्टाफ (Technical Staff)

मुख्य कार्यपालिका का कुछ कार्य प्राविधिक प्रवृत्ति का होता है। इन प्राविधिक मामलों की जानकारी केवल उन्हीं लोगों को हो सकती है जो इन प्राविधिक मामलों के विशेषज्ञ हों। मुख्य कार्यपालिका इन ही विशेष क्यों से सूचना व सलाह लेकर प्राविधिक क्षेत्र में नीतियों का निर्धारण करती है अतएव मुख्य कार्यपालिका को अपनी नीति का निर्धारण करने के कार्यों में इंजीनियर तथा वित्तीय विशेषज्ञों की आवश्यकता पड़ती है। इंग्लिश शिक्षकों को लोक प्रशासन में प्राविधिक स्टाफ के नाम से जाना जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने